क्या आपने कभी ऐसे व्यक्ति को देखा है जिसे न किसी बात की खुशी होती है और न ही किसी बात का दुःख? घर में क्या चल रहा है, अपने स्वास्थ्य का क्या होगा, भविष्य कैसा होगा या जीवन में आगे क्या करना है- इनमें से किसी भी बात का उस पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ता। वह न ज़्यादा उत्साहित दिखाई देता है, न क्रोधित, न दुखी और न ही प्रसन्न। ऐसा लगता है जैसे उसकी भावनाएँ धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही हों। यही मानसिक अवस्था Indifference यानि उदासीनता कहलाती है।
लेकिन Homeopathy में Indifference को केवल एक सामान्य मानसिक लक्षण नहीं माना जाता। यह पेशेंट के सम्पूर्ण व्यक्तित्व को समझने की एक महत्वपूर्ण कुंजी है। कई बार यह गहरे मानसिक संघर्ष, लंबे समय से चली आ रही शारीरिक कमजोरी, पुराने दुःख, भावनात्मक आघात, निराशा या Vital Force के क्षीण होने का संकेत होती है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हर व्यक्ति ये Indifference की अवस्था किसी एक वजह से नहीं होती। कोई अत्यधिक शारीरिक कमजोरी के कारण हर चीज़ के प्रति उदासीन हो जाता है, तो कोई गहरे मानसिक आघात के कारण। कुछ लोग अपनी भावनाओं को छिपाने के लिए उदासीन दिखाई देते हैं, जबकि कुछ लोग जीवन में लगातार मिली निराशाओं के कारण धीरे-धीरे हर चीज़ में रुचि खो देते हैं।
ये एक अस्थाई मानसिक अवस्था है जो किसी खास वजह से उत्पन्न हो गयी है इसलिए जब सही कारण पता चल जाय अथवा पेशेंट की अन्य प्रॉब्लम और उसकी नार्मल व्यवहार, स्वभाव आदि के बारे में डिटेल में जानने के बाद इसके रुट कॉज को फोकस करके इसे पुनः सामान्य अवस्था में लाने में होम्योपैथिक मेडिसिन बेहद कारगर सिद्ध होती हैं।
Indifference क्या है?
सरल शब्दों में कहें तो Indifference ऐसी अस्थाई मानसिक अवस्था है, जिसमें व्यक्ति सामान्य परिस्थितियों के प्रति अपनी स्वाभाविक भावनात्मक प्रतिक्रिया देना कम या पूरी तरह बंद कर देता है। उसे न किसी बात में विशेष रुचि रहती है और न ही किसी घटना से पहले जैसा भावनात्मक प्रभाव पड़ता है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि Indifference का अर्थ हमेशा Depression नहीं होता। कई बार यह लंबे समय तक चली बीमारी, अत्यधिक शारीरिक कमजोरी, मानसिक आघात, निराशा या फिर एक प्रकार के Emotional Defense Mechanism का परिणाम भी हो सकता है। इसलिए केवल ऊपर से देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि पेशेंट वास्तव में क्या महसूस कर रहा है।
Homeopathy में Indifference का महत्व
होम्योपैथी केवल बीमारी का उपचार नहीं करती, बल्कि पूरे व्यक्ति का उपचार करती है। मतलब ये कि यदि दो पेशेंट्स को एक जैसी बीमारी हो, तब भी उनकी constitutional remedy अलग हो सकती है, क्योंकि उनकी मानसिक अवस्था अलग-अलग होती है।
Indifference ऐसा मानसिक लक्षण है जो कई बार सही constitutional remedy तक पहुँचने का सबसे महत्वपूर्ण संकेत बन जाता है।
इसी कारण Homeopathic Materia Medica और Repertory में Indifference के अनेक प्रकारों का विस्तृत वर्णन मिलता है। जैसे- जीवन के प्रति उदासीनता, परिवार के प्रति उदासीनता, काम के प्रति उदासीनता, Pleasure के प्रति उदासीनता, धन के प्रति उदासीनता आदि। इन सभी प्रकारों का अपना अलग महत्व है और प्रत्येक पेशेंट में इनका कारण भी अलग हो सकता है।
Genuine Indifference – वास्तविक उदासीनता
कुछ patients में Indifference वास्तव में शरीर की अत्यधिक कमजोरी का परिणाम होती है। लंबे समय तक बीमारी रहने, अत्यधिक Blood Loss, Diarrhoea, Vomiting, Vital Fluids की कमी या लगातार शारीरिक थकावट के कारण व्यक्ति इतना कमजोर हो जाता है कि उसके भीतर किसी भी प्रकार की भावनात्मक प्रतिक्रिया देने की ऊर्जा ही नहीं बचती। ऐसी स्थिति में निम्न remedies विशेष रूप से ध्यान देने योग्य हैं।
Carbo Vegetabilis
Carbo Vegetabilis का patient अत्यधिक collapse, exhaustion और sluggishness की अवस्था में दिखाई देता है। उसे आसपास की बातें सुनाई तो देती हैं, लेकिन उनमें उसकी कोई रुचि नहीं रहती। ऐसा लगता है जैसे शरीर और मन दोनों की ऊर्जा समाप्त हो चुकी हो।
Phosphoric Acid
यह remedy मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की गहरी कमजोरी में प्रमुख स्थान रखती है। patient धीरे-धीरे हर चीज़ से रुचि खो देता है। उसे किसी बात से विशेष मतलब नहीं रहता और जीवन के प्रति उसका उत्साह समाप्त होने लगता है।
China
जब अत्यधिक Blood Loss, Diarrhoea, Vomiting, excessive perspiration या अन्य Vital Fluids की कमी के बाद गहरी कमजोरी विकसित होती है, तब China का चित्र सामने आता है। इस अवस्था में रोगी केवल शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी उदासीन हो सकता है।
Gelsemium
Influenza जैसी बीमारियों के बाद यदि रोगी मानसिक सुस्ती, भारीपन, उनींदापन और भावनात्मक निष्क्रियता महसूस करने लगे, तो Gelsemium महत्वपूर्ण remedy बन सकती है।
Psorinum
Psorinum का पेशेंट अक्सर लंबे समय तक किसी chronic बीमारी से जूझता रहता है। वह कभी पूरी तरह स्वस्थ महसूस नहीं करता और धीरे-धीरे जीवन के प्रति उसकी रुचि कम होती जाती है। उसकी उदासीनता अक्सर निरंतर शारीरिक दुर्बलता से जुड़ी होती है।
Masking Indifference – जब उदासीनता केवल एक मुखौटा होती है
हर उदासीन व्यक्ति वास्तव में भावनाहीन नहीं होता। कई बार वह भीतर से अत्यधिक दुःखी, आहत या क्रोधित होता है, लेकिन किसी कारणवश अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं करना चाहता। परिणामस्वरूप बाहर से वह बिल्कुल शांत और उदासीन दिखाई देता है। ऐसी Indifference वास्तव में भावनाओं को बचाने का एक तरीका होती है।
Natrum Muriaticum
Natrum Muriaticum का patient अपने दुःख को अपने भीतर छिपाकर रखता है। बाहर से वह सामान्य दिखाई देता है, लेकिन भीतर गहरे भावनात्मक घाव लेकर चलता है। उसकी उदासीनता वास्तव में उसकी संवेदनशीलता का एक आवरण होती है।
Staphysagria
अपमान, humiliation, दबी हुई नाराज़गी या अन्याय सहने के बाद Staphysagria का patient अपनी भावनाओं को दबा देता है। समय के साथ यही दबी हुई भावनाएँ Indifference के रूप में दिखाई देने लगती हैं।
Phosphoric Acid
यदि लंबे समय तक दुःख, निराशा या भावनात्मक टूटन बनी रहे, तो Phosphoric Acid का रोगी धीरे-धीरे हर चीज़ में रुचि खो देता है और उसके भीतर भावनात्मक खालीपन विकसित होने लगता है।
जीवन के प्रति Indifference
कुछ patients केवल किसी व्यक्ति या परिस्थिति से नहीं बल्कि पूरे जीवन से ही उदासीन हो जाते हैं। वे न नए लक्ष्य बनाना चाहते हैं, न भविष्य की योजनाओं में रुचि लेते हैं और न ही उपलब्धियों से उत्साहित होते हैं। ऐसी स्थिति में प्रमुख remedies हैं—
• Phosphoric Acid
• Phosphorus
• Natrum Muriaticum
• Lycopodium
• Calcarea Carbonica
• Sepia
इन सभी remedies में जीवन के प्रति उदासीनता मिल सकती है, लेकिन प्रत्येक में उसका कारण अलग होता है। यही कारण सही Homeopathic prescription का आधार बनता है।
Pleasure के प्रति Indifference
कई patients बताते हैं कि पहले जिन चीज़ों से उन्हें बहुत आनंद मिलता था, अब उनमें कोई खुशी महसूस नहीं होती। संगीत, घूमना, चित्रकला, सामाजिक कार्यक्रम या अन्य शौक—सब धीरे-धीरे महत्वहीन लगने लगते हैं।
Carbo Vegetabilis- रोगी अपनी पसंदीदा गतिविधियों में भी आनंद नहीं ले पाता।
Sepia
Sepia में Pleasure के प्रति उदासीनता का मुख्य कारण गहरी शारीरिक और मानसिक exhaustion होती है। उसके भीतर आनंद लेने की क्षमता जैसे समाप्त हो जाती है।
Phosphoric Acid
मानसिक खालीपन इतना अधिक होता है कि किसी भी चीज़ से खुशी महसूस नहीं होती।
Staphysagria
भावनात्मक चोट के बाद जीवन की सुखद चीज़ों में भी रुचि समाप्त होने लगती है।
Sulphur
Sulphur बाहरी संसार की अपेक्षा अपने विचारों और कल्पनाओं में अधिक डूबा रहता है। इसलिए कई बार उसे बाहरी सुखों में विशेष रुचि नहीं दिखाई देती।
Money और Work के प्रति Indifference
Homeopathy में यह भी महत्वपूर्ण माना जाता है कि रोगी धन और अपने कार्य के प्रति कैसा दृष्टिकोण रखता है।
Sulphur
Sulphur धन को जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य नहीं मानता। कई बार उसके लिए विचार, ज्ञान और बौद्धिक कार्य अधिक महत्वपूर्ण होते हैं।
Phosphorus
यह रोगी धन के मामलों में बहुत व्यावहारिक नहीं होता। वह पैसों को लेकर अत्यधिक चिंतित नहीं रहता।
Natrum Muriaticum
अपने आदर्शों और सिद्धांतों के कारण कई बार आर्थिक लाभ की उपेक्षा कर देता है।
Pulsatilla
निर्णय लेने में कठिनाई और असमंजस के कारण काम के प्रति रुचि कम दिखाई देती है।
Arsenicum Album
जब Arsenicum Album अपनी अपेक्षित क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाता, तब वह धीरे-धीरे अपने काम से ही उदासीन होने लगता है।
परिवार और संबंधों के प्रति Indifference
कुछ remedies में Indifference विशेष रूप से परिवार और प्रियजनों के प्रति दिखाई देती है।
Sepia
Sepia इस विषय में सबसे प्रसिद्ध remedies में से एक है। इसमें रोगी अपने पति, बच्चों और घरेलू जिम्मेदारियों तक के प्रति उदासीन दिखाई दे सकती है। लेकिन इसका कारण प्रेम की कमी नहीं होता, बल्कि गहरी शारीरिक और मानसिक थकावट होती है।
Natrum Muriaticum
इसमें भावनाएँ समाप्त नहीं होतीं, बल्कि रोगी उन्हें व्यक्त नहीं कर पाता।
Phosphoric Acid
लंबे समय तक चले मानसिक दुःख के बाद रोगी धीरे-धीरे लोगों से दूरी बनाने लगता है और सामाजिक संबंधों में उसकी रुचि कम हो जाती है।
सही Remedy चुनने में सबसे महत्वपूर्ण बात
दो patients में समान प्रकार की Indifference दिखाई देने का अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि दोनों की remedy भी समान होगी।
एक अनुभवी Physician हमेशा यह समझने का प्रयास करता है—
• Indifference कब शुरू हुई?
• इसके पीछे वास्तविक कारण क्या है?
• पेशेंट किस चीज़ के प्रति उदासीन है?
• उसके साथ कौन-कौन से मानसिक और शारीरिक लक्षण जुड़े हैं?
• patient की मूल Personality कैसी है?
इन सभी बातों का गहराई से अध्ययन करने और इस अस्थाई मानसिक अवस्था के पूर्व उस पेशेंट का स्वभाव था व्यवहार कैसा था - इन सभी बातों को सुनने और समझने के बाद ही सही constitutional remedy का चयन किया जाता है जो इस अवस्था से पेशेंट को बाहर निकलने में बेहद मददगार सिद्ध होती है।
निष्कर्ष (Conclusion)
Indifference केवल "किसी बात की परवाह न करना" नहीं है। कई बार यह शरीर की गहरी कमजोरी, लंबे समय तक चले दुःख, मानसिक आघात, दबी हुई भावनाओं, या निराशा के होने का संकेत होती है। इसीलिए Homeopathy में Indifference को केवल एक मानसिक लक्षण नहीं माना जाता, बल्कि यह पेशेंट के सम्पूर्ण व्यक्तित्व और उसकी आंतरिक मानसिक अवस्था को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
Carbo Vegetabilis, Phosphoric Acid, China, Gelsemium, Psorinum, Natrum Muriaticum, Staphysagria, Sepia, Sulphur, Lycopodium, Calcarea Carbonica, Phosphorus, Pulsatilla तथा Arsenicum Album जैसी remedies सभी Indifference में उपयोगी हो सकती हैं, लेकिन प्रत्येक remedy की मानसिक तस्वीर और Indifference का कारण अलग-अलग होता है।
जब Physician इन सूक्ष्म मानसिक भेदों को सही प्रकार से पहचान लेता है, तभी वह ऐसी constitutional remedy चुन पाता है जो केवल रोग के लक्षणों को दबाने के बजाय पेशेंट के सम्पूर्ण व्यक्तित्व में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाने की क्षमता रखती है।
Dr C P Yadav
Medical Officer (Homeo)
drcpyadav31@gmail.com